दीनदयाल गृह आवास योजना हेतु जिला चयन समिति की बैठक हुई आयोजित।

अल्मोड़ा। अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्रा की अध्यक्षता में दीनदयाल गृह आवास (होम-स्टे) योजना हेतु जिला चयन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कुल 10 आवेदनों पर चर्चा की गई, जिसमें आवेदकों के साक्षात्कार लिए गए तथा उनके दस्तावेजों का परीक्षण किया गया।

समिति द्वारा निर्धारित मानकों के आधार पर 09 आवेदक अर्ह पाए गए तथा उनकी योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई, जबकि 01 आवेदन आवश्यक पात्रताओं के अनुरुप न पाए जाने पर अस्वीकृत कर दिया गया।

बैठक में उप निदेशक पर्यटन प्रकाश सिंह खत्री, समिति के अन्य सदस्यगण तथा सभी आवेदक उपस्थित रहे।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *