जंगल में पेड़ पर फंदा डालकर नेपाली युवक ने की आत्महत्या।

भिकियासैंण। नगर पंचायत भिकियासैंण क्षेत्र में बकरी चुगाने जंगल गया एक नेपाली युवक ने पेड़ पर फंदा डालकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर राजस्व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत के लिए भेज दिया है। राजस्व क्षेत्र धूरा के राजस्व उपनिरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि दिनेश थापा उम्र 25 वर्ष पुत्र लाल चंद ग्राम थाटीखान जिला दयलेख नेपाल पेड़ पर फंदे पर लटका हुआ था, जिसका पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेजा गया है। बताया गया है कि रोज की भांति दिनेश मंगलवार को भी बकरी चुगाने जंगल गया था, लेकिन वह घर नहीं लौटा, जिस पर बुधवार सुबह से ही उसे खोजने गए लोगों को वह एक पेड़ पर फंदा डालकर झूलता मिला, जिसकी सूचना राजस्व पुलिस को दी गई। राजस्व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचायत नामा भर पोस्टमार्टम हेतु कार्रवाई की।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *