डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में स्पर्श गंगा दिवस के अवसर पर एक दिवसीय शिविर का हुआ आयोजन।

भिकियासैंण। स्पर्श गंगा दिवस पर डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण मे राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर शर्मिला सक्सेना के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य गीत गाकर किया गया। प्राचार्या द्वारा स्वयंसेवियों को जलस्रोतों को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त रखने हेतु प्रोत्साहित किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपा लोहनी ने स्पर्श गंगा अभियान के महत्व व उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए स्वयंसेवियों को जलस्रोतों के संरक्षण के लिए प्रेरित किया।

स्वयंसेवियों ने पोस्टर और स्लोगन के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। तत्पश्चात स्वयंसेवियों ने स्वच्छता व जल संरक्षण के महत्व को दृष्टिगत रखते हुए महाविद्यालय के समीपवर्ती ग्रामीण क्षेत्र में अवस्थित जलस्रोत के आस-पास स्वच्छता अभियान चलाया। इस मुहिम में स्थानीय निवासियों ने भी प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में स्वयंसेवी ज्योति, रुपा, रश्मि, दीपा नैलवाल, हर्षिता, मोहित, प्रतीक कांडपाल, कार्तिक कुमार, गौरव भंडारी, यशपाल रावत आदि ने सराहनीय योगदान दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय स्टॉफ एवं स्वयंसेवी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *