बकरी पालन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ आयोजित।

भिकियासैंण/स्याल्दे। संजीवनी विकास एवं जन कल्याण समिति रानीखेत व एसबीआई फाउंडेशन मुंबई द्वारा संचालित एसबीआई ग्राम सक्षम परियोजना के अंतर्गत ग्राम मल्ली महरौली के सामुदायिक भवन में बकरी पालन पर एक ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया।

ट्रेनिंग में पशुपालन विभाग स्याल्दे के राजकीय पशु चिकित्सालय से पैरावट गौरव कुमार द्वारा बकरी पालकों को ट्रेनिंग दी गयी। बकरी पालन की महत्ता पहाड़ी क्षेत्रो के लिए ब्रीड का चयन गोट शेड, रोग नियंत्रण, बकरी चारा, बकरियों का बीमा, बकरी पालन से आजीविका सम्बर्धन, टीकाकरण, खुर पक्का, बरसात के मौसम में बकरियों की देखरेख कैसे करनी है, इसके बारे में बिस्तार से जानकारी दी गई।

तत्पश्चात बकरी पालकों को दवा और मिनरल्स मुफ्त में वितरित किये गए। कार्यक्रम में गौरव कुमार द्वारा इस मूल्यवान और उतप्रेरक ट्रेनिंग प्रोग्राम को आयोजित करने के लिए एसबीआई फाउंडेशन को धन्यवाद दिया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी को मध्यान भोजन करा कर कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम आजोजित करने में फील्ड स्टाफ हेम चंद्र सिंह और पूरन सिंह रावत का विशेष योगदान रहा।इस मौके पर ग्राम सभा के गोद लिए गांव भी प्रशिक्षण में शामिल रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *