डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में “सतत् विकास में युवा कौशल” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन।
भिकियासैंण। डॉक्टर प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में “सतत् विकास में युवा कौशल” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का प्रारंभ महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. विश्वनाथ पांडे ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी प्राचार्य द्वारा सतत् विकास के लिए संसाधनों, जलवायु परिवर्तन पर अपने सुविचार रखें। मुख्य वक्ता वाणिज्य विभाग के प्राध्यापक डॉ. गौरव कुमार ने एजेंडा 21 रियोडिजेनरो 192 पर प्रकाश डाला।

अंग्रेजी विभाग के प्राध्यापक डॉ. कौशल अग्रवाल ने हरित क्रांति, पर्यावरण, स्वच्छ ऊर्जा सतत् विकास की आवश्यकता पर विचार दिए। हिन्दी विभाग के प्राध्यापक डॉ. सुभाष चंद्र ने ग्लोबल वार्मिंग, ओजोन विखंडन जैसी अनेक चुनौतियों को सतत् विकास का एक्शन प्लान बताया। कार्यशाला का संचालन कर रहे डॉ. जोगेंद्र चन्याल ने सतत् विकास में युवा कौशल पर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना वर्तमान पीढ़ी के उपयुक्त उपयोग के साथ-साथ भावी पीढ़ी को ध्यान में रखकर वर्तमान विकास को जारी रखने पर एवं छात्र-छात्राओं को कार्यशाला के उद्देश्य में छात्रों को व्यक्तिगत रुप से भाग लेने, कार्य करने की योग्यता पर विकास करने पर विचार दिए। कार्यशाला में डॉ. इला बिष्ट, डॉ. दयाकृष्ण, डॉ. दीपा लोहनी, डॉ. साबिर हुसैन, डॉ. दिनेश कुमार, शेर सिंह, महेश बलोदी, गौरव कुमार, प्रदीप कुमार सहित समस्त कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण























