सरदार भगत सिंह राजकीय महाविद्यालय रुद्रपुर में वर्चुवल लैब पर एक दिवसीय कार्यशाला हुई आयोजित।

रुद्रपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर में वर्चुअल लैब पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यशाला में आईआईटी दिल्ली से आए विशेषज्ञों ने वर्चुअल लैब के बारे में विस्तार से छात्र-छात्राओं व प्राध्यापकों को जानकारी दी। वर्कशॉप ऑफलाइन एवं ऑनलाइन माध्यम से संचालित हुई। वहीं आईआईटी दिल्ली से आए प्रशिक्षकों ने डॉ. भारत पांडे को कोविड समय में बनाई गई वर्चुअल लैब में उनके सराहनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र भी दिया, और महाविद्यालय को नोडल सेंटर नॉमिनेट किया गया।

गुरुवार को एसबीएस महाविद्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यशाला को संबोधित करते वक्ता व कार्यालय में आईआईटी दिल्ली से आए विशेषज्ञों में चंदन कुमार, जस्सी प्रसाद एवं शनि कुमार ने कहा कि वर्चुअल लैब की शिक्षा आज के समय में उच्च शिक्षा के लिए बहुत ही आवश्यक है। वर्चुअल लैब से शिक्षा प्रदान करने का मतलब है कि छात्रों को वास्तविक लैब जाने की आवश्यकता नहीं होती है, उन्हें वास्तविक अनुभव के साथ सामान्य अनुभव मिल जाता है। वह आसानी से अपनी शिक्षा को पूरा कर सकते हैं। वर्चुअल लैब शिक्षा से बच्चों को लैब पर शिक्षा देने का एक नया तरीका है।

एसबीएस महाविद्यालय के डॉ. भारत पांडे ने कहा कि वर्चुअल के द्वारा शिक्षा प्रदान करने के लिए छात्रों को किसी विशेष स्थान जाने की आवश्यकता नहीं होती है। इंटरनेट के माध्यम से वे शिक्षा ले सकते हैं, इसके लिए उन्हें केवल एक कंप्यूटर या लैपटॉप की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा वर्चुअल लैब के माध्यम से शिक्षा प्राप्त करने से छात्रों के जीवन में कई लाभ मिलते हैं। कार्यशाला में लगभग 120 से अधिक छात्र-छात्राओं एवं प्राध्यापकों ने ऑफलाइन मोड में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डी. सी. पंत, प्रो. सर्वजीत सिंह, प्रो. पी. पी. त्रिपाठी, डॉ. चंद्रपाल, डॉ. दीपक दुर्गापाल, डॉ. रवीश त्रिपाठी, प्रॉक्टर प्रो. सर्वजीत सिंह सहित रुद्रपुर महाविद्यालय के साथ ही खटीमा, टनकपुर, सितारगंज एवं नानकमत्ता के महाविद्यालय से आए नोडल अधिकारी और छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *