सल्ट में निर्माण कार्य पर जा रही लेबर पिकअप गहरी खाई में गिरी, 07 श्रमिक गंभीर घायल।

सल्ट/भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। सल्ट में एक वाहन गहरी खाई में गिर गया, जहां 07 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए देवायल अस्पताल पहुंचाया गया।

पिकअप संख्या UK19CA1126 का चालक सकाम सिंह उर्फ सोनू पुत्र राम सिंह बिष्ट, निवासी सराईखेत, सल्ट में काम करने के लिए लेबर को लेकर जा रहा था। डोटियाल गाँव से करीब 03 किलोमीटर पहले वाहन अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। वाहन में कुल सात लोग सवार थे, जिनमें से पाँच लोग घायल हुए। घायलों को स्थानीय लोगों एवं पुलिस की मदद से रेस्क्यू कर देवायल, सल्ट अस्पताल भिजवाया गया।

पिकअप में सवार व्यक्तियों में —
1- चंदन सिंह पुत्र प्रेम सिंह, उम्र 24 वर्ष, निवासी कोलू पुर, नेपाल
2- सुभाष, उम्र 22 वर्ष, निवासी नेपाल (गंभीर घायल)
3- चंद्रसेन पुत्र रोशन सैनी, उम्र 36 वर्ष, निवासी फतेहपुर, बिजनौर (घायल)
4- बिजेंद्र पुत्र शंभू दयाल, उम्र 31 वर्ष, निवासी हिदायतपुर, बिजनौर (घायल)
5- राजेंद्र पुत्र जागन सिंह, उम्र 31 वर्ष, निवासी किला खेड़ा, उधम सिंह नगर (घायल)
6- मोबिन पुत्र यासीन, उम्र 24 वर्ष, निवासी सवालदेव पश्चिम, रामनगर
7- सकाम सिंह बिष्ट उर्फ सोनू पुत्र राम सिंह बिष्ट, निवासी सराईखेत (घायल)

गंभीर घायलों को उपचार हेतु रामनगर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *