राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर किशनपुर, गौलापार में अगस्त क्रांति दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम किया गया आयोजित।

हल्द्वानी (गौलापार)। राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर किशनपुर, गौलापार में प्राचार्य प्रोफेसर संजय कुमार के निर्देशन में स्वतंत्रता दिवस के पूर्व सप्ताह में कार्यक्रम की क्रमबद्ध शृंखला के रुप में आज 8 अगस्त 2024 को अगस्त क्रांति दिवस के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम आयोजन किया गया, जिसमें इतिहास विषय की प्राध्यापक डॉ. अर्चना जोशी द्वारा महाविद्यालय में अगस्त क्रांति दिवस पर प्रकाश डाला गया।

उन्होंने भारत की आज़ादी में गांधी के आंदोलनों की क्रमबद्ध जानकारी दी तथा उन स्वतंत्रता सेनानियों के विषय में बताया जिन्होंने हमे स्वतंत्रता दिलाई। वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. कैलाश कालोनी तथा डॉ. दीप चंद्र पांडेय द्वारा इतिहास के पन्नों को पलट कर आंदोलनों का महत्व बताया गया। इसी क्रम में महाविद्यालय परिवार में आज़ादी पर एक चल चित्र को भी प्रदर्शित किया गया। इस कार्यक्रम में समस्त कार्मिक तथा अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अर्चना जोशी द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम में समस्त महाविद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *