जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण से संबंधित परियोजनाओं की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।
अल्मोड़ा। जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण से सम्बन्धित समस्त पार्किंग परियोनाओं की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में नवीन कलैक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने निमार्णाधीन जीआईसी के समीप पार्किंग, केएमओयू बस स्टैण्ड पार्किंग, जीजीआईसी के समीप पार्किंग, ट्रक पार्किंग, भैरव मन्दिर के समीप पार्किंग, चिलियानौला पार्किंग, भिकियासैंण पार्किंग, स्याल्दे पार्किग, भतरौंजखान पार्किंग, स्याल्दे पार्किंग सोमेश्वर पार्किंग की समीक्षा की।

कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी को पॉवर पाइंट के माध्यम से सभी पार्किंगों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देश दिये कि तय समय सीमा के अन्दर इन पार्किंगों के कार्य को पूर्ण करना सुनिश्चित करें। बैठक में अपर जिलाधिकारी चन्द्र सिंह मर्तोलिया, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।



