राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर, गौलापार में महिला जागरुकता विषय पर एक संगोष्ठी का हुआ आयोजन।
हल्द्वानी (नैनीताल)। राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर, गौलापार में महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ/महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ द्वारा महिला जागरुकता विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर कैलाश कॉलोनी द्वारा संविधान के आईने में महिला के अधिकारों की सविस्तार आख्या प्रस्तुत की गई। महाविद्यालय की प्राध्यापिका डॉक्टर पूजा ध्यानी ने उत्तराखंड में महिलाओं की स्थिति पर अपना व्याख्यान दिया। महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉक्टर पी. सी. मठपाल ने नारी सशक्तिकरण के व्यावहारिक पहलुओं पर प्रकाश डालकर वह विभिन्न सामाजिक उदाहरण देते हुए रोचक ढंग से व्याख्यान प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन समिति प्रभारी डॉ. भारती बहुगुणा द्वारा किया गया। महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉक्टर डी. सी. पांडे द्वारा समस्त वक्ताओं व संदर्भदाताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की तथा कहा कि महाविद्यालय में इस तरह के कार्यक्रम हमें नारी संवेदनशीलता की ओर कदम बढ़ाने हेतु प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक वर्ग, छात्र-छात्राएं एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण








