राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुणीधार मानिला में ‘जल संरक्षण व वृक्षारोपण की महत्ता’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी हुई आयोजित।

भिकियासैंण। महाविद्यालय कुणीधार मानिला में जल संरक्षण व वृक्षारोपण समिति, वनस्पति विज्ञान तथा भूगोल विभाग के संयुक्त तत्वाधान व प्राचार्य की अध्यक्षता में जल संरक्षण व वृक्षारोपण की अनिवार्यता सम्बन्धी विषय पर छात्र-छात्राओं को जागरुक करने हेतु एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण समिति की संयोजक डॉ. शैफाली सक्सेना, सहायक प्राध्यापक, वनस्पति विभाग द्वारा विद्यार्थियों को वृक्ष लगाने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम सह संयोजक डॉ. जितेन्द्र प्रसाद, सहायक प्राध्यापक भूगोल विभाग ने छात्र-छात्राओं को जल संसाधन व वर्षा जल संचयन पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. गोरखनाथ ने समस्त छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों व कर्मचारियों को जल संरक्षण व वृक्षारोपण हेतु प्रेरक व्याख्यान दिया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक गण एवं कर्मचारी वर्ग मौजूद रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *