भारतीय भाषा समर कैंप शिक्षा विभाग के सौजन्य से ग्रीष्म अवकाश में सप्त दिवसीय समर कैंप का हुआ आयोजन।

भिकियासैंण। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज भिकियासैंण में सप्त दिवसीय समर कैंप चल रहा है। इसके तहत संस्कृत और बंगाली भाषाओं की महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही है। समर कैंप में अटल उत्कृष्ट विद्यालय, राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सनराइज पब्लिक स्कूल, गॉड ग्रेस एकडमी, सरस्वती शिशु मन्दिर के बच्चे निरंतर प्रतिभाग कर रहे है।

आज सोमवार को सप्तम दिवस पर संस्कृत के संदर्भदाता बालादत शर्मा, बंगाली भाषा के अभिषेक झा सहित डॉ. हेमा रावत, दीपा बिष्ट, मंजू उनियाल, राजेन्द्र सिंह रावत, प्रकाश भगत ने छात्र-छात्राओं को संस्कृत, बांग्ला भाषा की कार्ययोजना के अनुरुप विभिन्न गतिविधियां करवाई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सप्तम दिवसीय शिविर की अवधि विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून तक बढ़ा दी गई है, छात्र छुट्टियों का लुत्फ़ नहीं ले पा रहे है, इसलिए अब उपस्थिति न्यून होती जा रही है। समर कैंप के लिए अब तक बजट आदि के स्पष्ट दिशा निर्देश सभी जनपदों में न मिलना भी वित्तीय प्रबंधन पर प्रश्नचिन्ह लगा रहा है।

प्रधानाचार्य बी. आर. भारती और संदर्भदाता और नोडल अधिकारी बालादत्त शर्मा ने अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में अपने पाल्यों को प्रतिभाग कराने की अपील की है। ऐसे कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य बच्चों को अपनी मातृ भाषा व पुस्तकीय ज्ञान के अलावा अन्य भारतीय भाषाओं का ज्ञान भी कराते हुए चरित्र का निर्माण कराना है।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *