राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर गौलापार में यूथ रेडक्रॉस इकाई के द्वारा एक लघु चलचित्र का किया गया प्रदर्शन।

हल्द्वानी (नैनीताल)। राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर गौलापार में यूथ रेड क्रॉस इकाई के द्वारा पंजीकृत स्वयंसेवियों को रेडक्रॉस की जानकारी देने हेतु एक लघु चलचित्र का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम रेडक्रास गीत से हुई, तत्पश्चात कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अर्चना जोशी द्वारा सभा को संबोधित करते हुए बताया गया कि लाखों रेडक्रॉस और रेड क्रिसेंट स्वयंसेवकों की निस्वार्थ सेवा और अटूट समर्पण को दर्शाता है, जो हर उस स्थान पर राहत पहुँचाते हैं जहाँ इसकी सबसे अधिक आवश्यकता होती है।

समिति सह समन्वयक डॉ. दीपक दयाल द्वारा रेडक्रॉस के सिद्धांतों और इतिहास पर प्रकाश डाला गया। साथ ही यूथ रेडक्रॉस के स्वयंसेवी को रेडक्रॉस को समझने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि इसके मुख्य कार्य द्युद्ध या विपदा के समय में कठिनाईयों में लोगों की सहायता करना है। इसका मुख्यालय जेनेवा स्विट्जरलैंड (Switzerland) में स्थित है। इसके द्वारा विभिन्न देशों की सरकारों के बीच समन्वय स्थापित किया जाता है। यह युद्ध के समय, महामारी बीमारी, प्राकृतिक आपदा के समय पीड़ितों की सहायता करती है। इसका मुख्य कार्य पीड़ित व्यक्ति की मानव सेवा है। इस कार्यक्रम में समस्त पंजीकृत रेडक्रॉस छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। साथ ही पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम की रुपरेखा भी बताई गई।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *