एसबीएस में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में कुल 3165 विद्यार्थियों ने समर्थ पोर्टल पर किया ऑनलाइन प्रवेश पंजीकरण।

रुद्रपुर। सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश कार्य आज जारी है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डी. सी. पंत ने बताया कि इस महाविद्यालय के लिए समर्थ पोर्टल के माध्यम से कुल 3165 प्रवेशार्थियों ने बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने के लिए आवेदन किया है, जिसमें बीए प्रथम सेमेस्टर के लिए 1580, बीकॉम प्रथम सेमेस्टर के लिए 886, बीएससी प्रथम सेमेस्टर बायो ग्रुप के लिए 353, बीएससी प्रथम सेमेस्टर मैथ्स ग्रुप के लिए 194 तथा बीबीए प्रथम सेमेस्टर के लिए 152 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, जिन्हें प्रवेश भी किया जाएगा।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डी. सी. पंत ने बताया कि मविद्यालय में स्वीकृत मानकानुसार कि वर्ष 2024-25 के लिए बीए प्रथम सेमेस्टर में 1459, बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में 440, बीएससी बायो ग्रुप में 176, बीएससी मैथ्स ग्रुप में 176, बीबीए प्रथम सेमेस्टर में 66 छात्र – छात्राओं का प्रवेश किया जा सकेगा। उक्त सीटों पर होने वाले प्रवेश पर 19% सीट एससी, 4% सीट पर एसटी, 14% सीट ओबीसी के लिए तथा 10% सीट ईडब्ल्यूएस यानि कि आर्थिक रुप से कमजोर अभ्यर्थी के लिए आरक्षित होगी। प्राचार्य डॉ. डी. सी. पंत ने आगे बताया कि वर्ष 2024-25 के लिए स्नातक प्रथम सेमेस्टर (बीए, बीएससी, बीकॉम तथा बीबीए) की कक्षाओं में प्रवेश हेतु सामान्य वर्ग के लिए मेरिट कट ऑफ बीए के लिए 57%, बीएससी बायो ग्रुप के लिए 67.6%, बीएससी मैथ्स ग्रुप के लिए 65.4%, बीकॉम के लिए 67.6% तथा बीबीए के लिए 71% गई है।

प्राचार्य डॉ. डी. सी. पंत ने आगे बताया कि आज प्रातः10 बजे से प्रवेश कार्य प्रारम्भ हो गया था, लेकिन अधिकांश अभ्यर्थी के पास टीसी, सीसी न होने के कारण प्रवेश कम हुए, लेकिन आज पहला दिन होने के कारण अपेक्षित संख्या में अभ्यर्थी प्रवेश हेतु उपस्थित नहीं हुए। कला संकाय में प्रवेश के लिए लगभग 50 प्रवेशार्थी उपस्थित हुए, परन्तु ज्यादातर प्रवेशार्थियों के पास वांछित दस्तावेज न होने के कारण मात्र तीन प्रवेशार्थियों का ही प्रवेश हों सका। अन्य विज्ञान और वाणिज्य संकाय में भी प्रवेश कम ही हुए है। इंटरमीडिएट से टीसी एवं सीसी नहीं बन पाने से प्रवेशार्थियों की संख्या आज कम रही है। कल अधिकांश प्राध्यापक मतगणना कार्य में लगे रहेंगे फिर भी बाकी प्राध्यापकों द्वारा प्रवेश कार्य जारी रखा जाएगा ताकि विद्यार्थियों को कोई दिक्कत न हों। महाविद्यालय के 15 प्राध्यापकों की निर्वाचन मतगणना में ड्यूटी होने के बावजूद भी प्रवेश की काउंसिलिंग प्रातः10 बजे से 4 बजे तक निर्बाध रुप से जारी रही।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *