राजकीय महाविद्यालय शीतलाखेत में लोकसभा निर्वाचन की कार्यशाला हुई आयोजित।
शीतलाखेत (अल्मोड़ा) राजकीय महाविद्यालय शीतलाखेत में लोकसभा निर्वाचन में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मतदाता जागरुकता अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यशाला में छात्र – छात्राओं को वोटर हेल्पलाइन एप की जानकारी देकर ऑनलाइन वोटर कार्ड फॉर्म भरने के लिए प्रेरित किया गया।

विद्यार्थियों से अनिवार्य रुप से मतदान करने के लिए लोगों को जागरुक करने का आह्वान किया गया। तत्पश्चात निर्भीकता पूर्वक मतदान करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर डॉ. मंजरी जोशी, डॉ. प्रकाश चंद्र जांगी, डॉ. खीमराज जोशी, डॉ. ईशान गैरोला, प्रवीण बोरा, अनुज कुमार, हेमंत मनराल, विनोद, रतन, रमेश राम एवं छात्र – छात्राएं उपस्थित रहे।




