रामनगर क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब की तस्करी करते हुए अभियुक्त गिरफ्तार।
रामनगर (नैनीताल)। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” मिशन को सार्थकता प्रदान करने के उद्देश्य से जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी रोकथाम हेतु एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा सभी अधीनस्थ अधिकारियों को वृहद स्तर पर चेकिंग अभियान चलाने तथा तस्करों की गिरफ्तारी के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडे के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में नशे के सौदागरों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
दिनांक 20 जनवरी 2026 को रामनगर पुलिस टीम द्वारा भवानींगज क्षेत्र से अभियुक्त गुरुप्रीत सिंह पुत्र रंजीत, निवासी हिम्मतपुर नई बस्ती, रामनगर, जिला नैनीताल को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 76 पाउच (लगभग 38 लीटर) अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।
इस संबंध में अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली रामनगर में एफआईआर संख्या 16/26, धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम में:
● कांस्टेबल संजय कुमार
● कांस्टेबल संजय सिंह शामिल रहे।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल















