देघाट पुलिस ने पोक्सो एक्ट से संबंधित वारंटी को किया गिरफ्तार।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विकासखंड स्याल्दे के अंतर्गत थाना देघाट क्षेत्र में देघाट पुलिस ने पोक्सो एक्ट से संबंधित एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों में संबंधित अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह एवं क्षेत्राधिकारी रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अजेंद्र प्रसाद, थाना देघाट के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने विगत गुरुवार को न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट के अनुपालन में कार्यवाही की। पुलिस टीम द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 07/25, धारा 78, 351(3) बीएनएस एवं पोक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त राजेंद्र गिरी उर्फ राजू पुत्र भूपाल गिरी, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम कहैड़गांव छयानी, थाना देघाट, जिला अल्मोड़ा को स्याल्दे क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है।

पुलिस टीम में:
● अपर उपनिरीक्षक गंगा प्रसाद
● हेड कांस्टेबल अमित यादव
● कांस्टेबल उपेंद्र सिंह शामिल रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *