Operation Crackdown का असर: बनभूलपुरा पुलिस ने 02 तमंचे व 17 अवैध कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

हल्द्वानी (नैनीताल)। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे Operation Crackdown के तहत बनभूलपुरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 02 तमंचे तथा 17 अवैध कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के आदेशानुसार जनपद को अपराध मुक्त बनाने एवं अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई हेतु Operation Crackdown के अंतर्गत सख्त निर्देश दिए गए हैं।

उक्त अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल एवं पुलिस उपाधीक्षक हल्द्वानी अमित सैनी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में थाना बनभूलपुरा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई।

सूचना पर की गई त्वरित कार्रवाई:
अपराध एवं अराजकता रोकने हेतु संदिग्ध वाहन एवं वस्तु चेकिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति घर में तमंचा रखे हुए है तथा परिजनों से झगड़ा करता है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

मौके पर मोबिन खान पुत्र अब्दुल बसीर खान, उम्र लगभग 60 वर्ष, निवासी निकट आयशा मस्जिद, गौजाजाली उत्तर, थाना बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल घर पर मौजूद मिला।

पूछताछ में परिजनों ने बताया कि मोबिन खान परिवार को धमकाकर झगड़ा करता है तथा उसके पास तमंचा है।

घर की तलाशी में बरामद हुए अवैध हथियार:
पुलिस टीम द्वारा मोबिन खान एवं उसके परिजनों की उपस्थिति में घर की तलाशी ली गई, जिसमें निम्नलिखित बरामद हुआ —
● 01 अदद तमंचा 315 बोर
● 02 कारतूस 315 बोर
● 01 अदद तमंचा 12 बोर
● 04 कारतूस 12 बोर
● 01 कारतूस 7.62 बोर
● एक सफेद डिब्बे में 10 कारतूस 7.65 बोर

अभियोग पंजीकृत, न्यायालय में पेशी:
अभियुक्त मोबिन खान के विरुद्ध धारा 3/25 आर्म्स एक्ट एवं 7/25(1-क) आर्म्स एक्ट के अंतर्गत थाना बनभूलपुरा में अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

जाँच में यह भी पाया गया कि अभियुक्त के विरुद्ध थाना मुखानी में पूर्व में अभियोग पंजीकृत है, जिसमें उसे न्यायालय से 07 वर्ष की सजा हुई थी, जो वर्तमान में उच्च न्यायालय में अपील पर है। अभियुक्त ने यह भी बताया कि वह वर्ष 2023 में शिक्षा विभाग से बर्खास्त हुआ है।

बरामद असलाह के स्रोत के संबंध में पूछताछ एवं जाँच जारी है।

आपराधिक इतिहास:
एफआईआर नं. 90/2017, धारा 354/363/506 भादवि एवं 7/8 पॉक्सो अधिनियम, थाना मुखानी, जनपद नैनीताल

जनमानस से अपील:
जनपद में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आमजन से अनुरोध है कि अपने आस-पास होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क नजर रखें। यदि आपके क्षेत्र में कोई अपरिचित व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में निवास करता दिखाई दे, अवैध गतिविधियों की आशंका हो, या किसी प्रकार की असामान्य गतिविधि संचालित होती दिखे, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।

आपकी एक सूचना अपराध रोकने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

आपात स्थिति में डायल करें: 112
सूचना हेतु संपर्क करें: 9411112979
अथवा अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन को तुरंत अवगत कराएं।

पुलिस टीम में:
● दिनेश सिंह फर्त्याल, प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा
● उ.नि. जगवीर सिंह
● उ.नि. मोनी टम्टा
● का. अमित शरण
● का. मो. यासीन
● का. चालक धर्मेन्द्र रावत शामिल रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *