अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना भतरौंजखान का किया आकस्मिक निरीक्षण।

भिकियासैंण। थर्टी फर्स्ट, नववर्ष, निकाय चुनावों के दृष्टिगत पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए है। अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह द्वारा थाना भतरौंजखान का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण थाना परिसर, महिला हेल्प डेस्क, कर्मचारी बैरिक, भोजनालय, थाना, सीसीटीएनएस कार्यालय, मालखाना, हवालात आदि का निरीक्षण किया गया।

कर्मचारी सम्मेलन में पुलिस कर्मचारियों की समस्याएं सुनकर समाधान किया गया तथा किसी भी प्रकार की समस्या हेतु सीधे संपर्क करने हेतु अवगत कराया गया। कार्यालय में नियुक्त कर्मचारियों को सूचनाओं व अभिलेखों को अध्यावधिक रखने के निर्देश दिए गए व आगामी निकाय चुनावों के दृष्टिगत बीट कर्मचारियों को नियमित रुप से अपने बीट क्षेत्र में भ्रमण कर सक्रिय रहते हुए लड़ाई-झगड़ा, आपसी विवाद की सूचनाओं पर तत्काल निरोधात्मक कार्यवाही करने, आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए बेहतर पुलिसिंग हेतु प्रेरित किया गया।

इसके उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना भतरौंजखान के विवेचकों का आदेश कक्ष (O.R) आयोजित किया गया। आदेश कक्ष (O.R) विवेचकों द्वारा पुलिस व राजस्व पुलिस क्षेत्र की सम्पादित की जा रही लम्बित विवेचनाओं, निरोधात्मक कार्यवाही, शिकायती प्रार्थना पत्रों की जाँच, शस्त्र लाइसेंस आवेदन पत्रों की जाँच, पंचायतनामा जाँच, माननीय न्यायालय के आदेशों की तामीली व पुलिस कार्यालय से प्राप्त होने वाले समस्त अहकामातों की जाँचों की विस्तृत समीक्षा की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी अधिकारियों का मार्गदर्शन करते हुए लम्बित विवेचनाओं, शिकायती प्रार्थना पत्रों व मा. न्यायालय के आदेशों का शीघ्र निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सभी को अधिक से अधिक निरोधात्मक कार्यवाही करने, मादक पदार्थों की तस्करी बिक्री करने वालों की विरुद्ध कार्यवाही करने व प्रचलित अभियानों में व्यक्तिगत रुप से रुचि लेकर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष सुशील कुमार सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण मौजूद रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *