अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज भिकियासैंण में प्रवेशोत्सव आयोजित, नवप्रवेशी बच्चों का गर्मजोशी से स्वागत।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज भिकियासैंण में नव प्रवेश लेने वाले बच्चों एवं उनके अभिभावकों के स्वागत हेतु प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नोडल अधिकारी प्रज्ञानन्द पलीहा तथा उप शिक्षा अधिकारी स्याल्दे द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष दीपक बिष्ट, वार्ड सदस्य नीमा जीना, पीटीए अध्यक्ष गीता बिष्ट, एसएमसी अध्यक्ष ललित नाथ, बीआरपी, सीआरपी तथा नव प्रवेश लेने वाले 14 बच्चों के अभिभावक एवं विद्यालय के शिक्षक-कर्मचारी उपस्थित रहे।

समारोह में प्रधानाचार्य बी.आर. भारती ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों एवं विशेषताओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता राजेन्द्र सिंह द्वारा किया गया। वहीं सतीश चन्द्र, सहायक अध्यापक ने भी विद्यालय की विशेषताओं पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम के दौरान नवप्रवेशी बच्चों एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया तथा बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए। वार्ड सदस्य नीमा जीना द्वारा भी अपनी ओर से बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए गए।

एमडीएम प्रभारी जाहिद हुसैन एवं उनकी टीम द्वारा सभी उपस्थित लोगों के लिए स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था की गई।

कार्यक्रम का समापन शिक्षक, अभिभावक एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयासों से बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ किया गया।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *