स्याल्दे के बीडीसी क्षेत्र बबलिया से एडवोकेट करन जीना ने मांगे वोट।
स्याल्दे/भिकियासैंण। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों ने सभी तैयारियां कर ली है। मतदान तिथि नजदीक आने के साथ प्रचार तेज हो गया है। वहीं ग्रामसभा बबलिया, पीपल गाँव, बारहखाल, पटलगाँव, आदि से क्षेत्र पंचायत प्रत्याशी एडवोकेट जीना को भी भारी समर्थन मिल रहा है।
करन जीना विधायक सल्ट महेश जीना के सुपुत्र है जो शिक्षित, ईमानदार, योग्य, कर्मठ होने के साथ पेशे से वकील है। ग्रामीण उनके समर्थन में मैदान में उतर रहे है। समस्त क्षेत्र के लोगों द्वारा उन्हें समर्थन देने के साथ उनकी जीत भी तय कर दी है। तो वहीं उनके सरल स्वभाव से लोग उन्हें मतदान के लिए कहने लगे है। इस क्षेत्र पंचायत सीट पर कुल मतदाता 1064 है, दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।

वहीं करन जीना ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में अवगत कराया और भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा की केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार द्वारा सबका साथ, सबका विकास को लेकर जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है।
वहीं प्रदेश में युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में अनेकों – अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिसका लाभ हमारी ग्रामीण जनता को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में लोग एक बार फिर मन बना चुके हैं कि भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों को विजय बना कर क्षेत्र का विकास करेंगे। उन्होंने कहा कि आज सरकार ने गरीब कल्याण योजना के तहत कई योजनाएं चलाई हैं, जिससे हमारे ग्रामीण गरीबों लोगों को उसका सीधा लाभ मिल रहा है और भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता सरकार की इन योजनाओं को लोगों के बीच पहुंचाने का काम कर रहा है, इसलिए भाजपा प्रत्याशियों को जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है।
रिपोर्टर- रिया सोलीवाल




























