केजरीवाल के रोड शो में “आप” समर्थकों का हुजूम।

जेल से बाहर आने के बाद दक्षिणी दिल्ली के रोड शो में गरजे अरविन्द केजरीवाल, कहा दिल्ली से होगा भाजपा का सफाया। (विशेष संवाददाता – कुन्दन)

दक्षिणी दिल्ली। आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने अंतरिम जमानत पर जेल से निकलने के बाद चुनाव प्रचार शुरु कर दिया। शनिवार को केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान के साथ दक्षिणी दिल्ली लोकसभा प्रत्याशी सहीराम पहलवान के समर्थन में मैहरोली में रोड शो किया। लगभग पचास दिन बाद उन्हें अपने बीच पाकर आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त उत्साहित दिखाई दिया।

मैहरोली में रोड शो के दौरान अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि जेल में उन्होंने दिल्लीवालों को बहुत याद किया। मैं करोड़ों लोगों को शुक्रिया अदा करता हूं कि जिन्होंने मुझे अपनी दुआएं और आशिर्वाद भेजा। केजरीवाल ने रोड शो में कहा कि दिल्ली की महिलाओ को यह चिंता थी कि केजरीवाल तो जेल में बंद है, अब हमारे एक हजार रुपए का क्या होगा। जल्द ही एक हजार रुपए की सम्मान राशि भी शुरु कर दी जाऐगी। उन्होंने दक्षिणी दिल्ली से आम आदमी प्रत्याशी सहीराम पहलवान को भारी मतों से जीताकर संसद में भेजने की अपील की।

वहीं दक्षिणी दिल्ली “आप” अरविन्द केजरीवाल और प्रत्याशी सहीराम पहलवान के समर्थन में तुगलकाबाद विधानसभा के समाजसेवी और वरिष्ठ नेता आम आदमी पार्टी सुभाष पहलवान अपने सैंकडों समर्थकों को लेकर मैहरोली रोड शो में पहुंचे। उन्होनें कहा कि आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं का हुजूम देखकर लगता है कि दिल्ली की सभी सीटों पर इंडिया गठबन्धन और आप की धमाकेदार जीत हासिल करेगी और भाजपा का सूपड़ा साफ होगा। रोड शो के दौरान पुल प्रह्लादपुर वार्ड के पार्षद राकेश लोहिया, लालू प्रसाद, रेखा सिंह सहित अन्य लोग भारी संख्या में मौजूद रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *