हल्द्वानी में जातिसूचक शब्दों से अपमान का आरोप, महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्षा मधु सांगुड़ी के खिलाफ शिकायत दर्ज।

हल्द्वानी (नैनीताल)। हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी के एक कार्यक्रम के दौरान कथित रुप से जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर सार्वजनिक रुप से अपमानित करने का मामला सामने आया है। पूर्व पार्षद एवं कांग्रेस से जुड़ी सक्रिय कार्यकर्ती राधा आर्या ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र सौंपते हुए प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 फरवरी 2026 को कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित “राजभवन घेराव” कार्यक्रम में राधा आर्या अन्य कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुई थी। आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय, देहरादून के बाहर महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष मधु सांगुड़ी ने उनके साथ सार्वजनिक रुप से अभद्र व्यवहार किया और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अपमानित किया।

राधा आर्या का कहना है कि इस घटना से उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है, तथा उन्हें गहरा मानसिक आघात हुआ है। उन्होंने इसे जानबूझकर सार्वजनिक स्थान पर उनकी जाति के आधार पर अपमानित करने का गंभीर मामला बताया है।

शिकायत में संबंधित महिला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है।

राधा आर्या ने पुलिस जाँच में पूर्ण सहयोग देने की बात भी कही है। मामले को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है, जबकि पुलिस प्रशासन द्वारा शिकायत की जाँच प्रक्रिया प्रारंभ किए जाने की जानकारी मिली है।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *