जिलाधिकारी अल्मोड़ा ने कार्यभार संभालते ही अधिकारियों को किया अलर्ट, लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त।
अल्मोड़ा। नवागत जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने कार्यभार संभालते ही सभी विभागीय अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली पर्व के दौरान जनपद में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित होने पर त्वरित और प्रभावी कार्यवाही की जाए, लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने दीपावली पर्व के दृष्टिगत विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। इनमें उपजिलाधिकारी सदर संजय कुमार (मो. 7060761398), सीओ गोपाल दत्त जोशी (मो. 9456593379), मुख्य चिकित्साधिकारी नवीन तिवारी (मो. 9410167445), मुख्य अग्निशमन अधिकारी नरेन्द्र सिंह कुंवर (मो. 9411332222), जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल (मो. 7983511096), एआरटीओ अखिलेश चौहान (मो. 7017298847), अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी सुन्दर कुमार (मो. 8006896895) और 108 कोऑर्डिनेटर मनोज सामंत (मो. 9634800884) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उन्होंने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में जिला आपदा नियंत्रण कक्ष (05962-237875, 05962-237874, टोल फ्री नंबर 1077, मो. 7900433294), पुलिस नियंत्रण कक्ष (05962-232820, 05962-230274, टोल फ्री नंबर 112), वन नियंत्रण कक्ष (मो. 9456596650) एवं एम्बुलेंस सेवा 108 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
वहीं जिलाधिकारी अल्मोड़ा अंशुल सिंह ने सभी जनपदवासियों को धनतेरस, दीपावली और भैय्या दूज की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि दीपावली का यह पर्व प्रेम, सहानुभूति और मेल-जोल का प्रतीक है, इसलिए इसे सौहार्द और सुरक्षा के साथ मनाएं तथा जरुरतमंदों के जीवन में खुशियां बांटने का प्रयास करें।
रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

















