अल्मोड़ा पुलिस व जिला प्रशासन ने शहर की यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए टैक्सी यूनियन, व्यापार मण्डल के साथ की मीटिंग।

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा नगर में सुव्यवस्थित यातायात व सुगम आवागमन हेतु पुलिस कार्यालय सभागार में एसडीएम संजय कुमार, सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी, एआरटीओ प्रवर्तनरश्मि भट्ट, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक यातायात दरबान सिंह मेहता, प्रभारी इन्टरसेप्टर सुमित पाण्डे की उपस्थिति में व्यापार मण्डल व टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

इस दौरान नगर की यातायात को और अधिक सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। लिंक रोड पर लगने वाले टैक्सी वाहनों को टैक्सी तिराहे पर स्थित पार्किंग में लगाने हेतु विचार विमर्श किया गया, जिससे लिंक रोड पर वाहनों का आवागमन सुगम होगा। जाम की समस्या से निजात मिल सकेगी। जल्द ही टैक्सी यूनियन और नगर निगम द्वारा वाहनों की पार्किंग क्षमता के बारे में आकलन कर ट्रायल किया जाएगा। तत्पश्चात आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

इस दौरान मुख्य बाजार में वाहनों का प्रतिबन्ध के सम्बन्ध में चर्चा की गई। जल्द ही आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। इसके अतिरिक्त बाजार क्षेत्र में सुगम आवाजाही कराने हेतु चर्चा कर नगर निगम के प्रतिनिधियों को फड़ आदि के अतिक्रमण के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। मीटिंग के पश्चात् अधिकारियों द्वारा व्यापार मण्डल व टैक्सी यूनियन के बाजार, पार्किंग, लिंक रोड आदि का भ्रमण कर जायजा लिया गया।

मीटिंग के दौरान जिला व्यापार मण्डल अध्यक्ष सुशील साह, जिला देवभूमि व्यापार मण्डल अध्यक्ष मनोज पवार, व्यापार मण्डल अध्यक्ष अजय वर्मा, देवभूमि व्यापार मण्डल अध्यक्ष संजय शाह, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष शैलेन्द्र तिलारा, महासचिव टैक्सी यूनियन नीरज पवार, संरक्षक टैक्सी यूनियन अनूप साह सहित अन्य व्यापार मण्डल, टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी व अन्य सदस्य मौजूद रहे।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *