अल्मोड़ा पुलिस परिवार ने सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मीं को ससम्मान दी भावभीनी विदाई।

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा के निर्देशन में सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद द्वारा पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण व सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मी के परिजनों की उपस्थिति में हे.कानि. ईश्वरी राम के पुलिस विभाग से सेवानिवृत्ति के अवसर पर पुलिस लाईन अल्मोड़ा के सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे, हे.कानि. द्वारा अपने सेवाकाल के अनुभवों को उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से साझा किया तथा पुलिस विभाग में सेवा करना अपना सौभाग्य बताते हुए सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं मेहनत लगन से करते हुए हमेशा अपने उच्चाधिकारियों के आदेश-निर्देशों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया।

विमल प्रसाद सीओ अल्मोड़ा द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे, हे.कानि. को पुलिस विभाग में नियुक्त रहते हुए उनके अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, मेहनत, लगन व ईमानदारी से किये गये कार्यो की सराहना की गयी और सेवानिवृत्त जीवन में अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने व अपने परिवार को समय देने हेतु प्रेरित किया गया। इसके उपरान्त उनको फूल माला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर, प्रशस्ति पत्र व उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

हे.कानि. को सेवानिवृत्त जीवन परिवार के साथ सुखद, शान्तिमय, स्वस्थ्य एवं दीर्घायु हो शुभकामनाएं देते हुए भावभीनी विदाई दी गयी और अपेक्षा की गयी कि भविष्य में भी हमेशा अपने को पुलिस परिवार का अभिन्न अंग मानकर अपना अनुभव व सहयोग पुलिस विभाग को प्रदान करते रहेंगे। हे.कानि. द्वारा पुलिस विभाग में अपने कार्यकाल के दौरान जनपद पिथौरागढ़, उधमसिंहनगर, चम्पावत एव अल्मोड़ा में नियुक्त रहकर 33 वर्ष, 10 माह, 15 दिवस की दीर्घकालीन सेवा प्रदान की गयी।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *