अल्मोड़ा पुलिस परिवार ने सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों को ससम्मान दी भावभीनी विदाई।

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा द्वारा पुलिस बल की उपस्थिति में महिला हेड कानि. श्रीमती गीता देवी (ऐच्छिक सेवानिवृत्ति) व कानि. कुन्दन लाल के पुलिस विभाग से सेवानिवृत्ति के अवसर पर पुलिस लाईन अल्मोड़ा के सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारी द्वारा अपने सेवाकाल के अनुभवों को उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से साझा किया गया।

एसएसपी द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारी के पुलिस विभाग में नियुक्त रहते हुए उनके अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, मेहनत, लगन व ईमानदारी से किये गये कार्यो की सराहना की गयी और सेवानिवृत्त जीवन में अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने व स्वंय को व्यस्त रखते हुए अपने परिवार को समय देने हेतु प्रेरित किया गया। इसके उपरान्त उनको फूल-माला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर, प्रशस्ति पत्र व उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

महिला हेड कानि. श्रीमती गीता देवी व कानि. कुन्दन लाल के सेवानिवृत्त जीवन परिवार के साथ सुखद, शान्तिमय, स्वस्थ्य एवं दीर्घायु हों, शुभकामनाएं देते हुए भावभीनी विदाई दी गई और अपेक्षा की गई कि भविष्य में भी हमेशा अपने को पुलिस परिवार का अभिन्न अंग मानकर अपना अनुभव व सहयोग पुलिस विभाग को प्रदान करते रहेंगे। दोनों सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों को वाहन में बिठाकर ससम्मान विदाई दी गई।

सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारी का सेवा विवरण –
1- महिला हेड कानि. श्रीमती गीता देवी द्वारा पुलिस विभाग में जनपद नैनीताल, जनपद अल्मोड़ा में नियुक्त रहते हुए 22 वर्ष 3 माह 10 दिवस की दीर्घकालीन सेवा प्रदान की गयी।
2- कानि. कुन्दन लाल द्वारा पुलिस विभाग में जनपद नैनीताल, जनपद अल्मोड़ा में नियुक्त रहते हुए 15 वर्ष 9 माह 6 दिवस की दीर्घकालीन सेवा प्रदान की गयी। इनके द्वारा पुलिस विभाग में आने से पूर्व भारतीय सेना में भी सेवा दी गई है।

विदाई समारोह का मंच संचालन प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन श्री विजय विक्रम द्वारा किया गया। विदाई समारोह के अवसर पर उ.नि. श्री मोहित कुमार, लाईन सूबेदार, उ.नि. (एम) श्रीमती पुष्पा भट्ट (आंकिक), उ.नि. (एम) हीरा सिंह (प्रधान लिपिक) अपर उपनिरीक्षक दामोदर कापड़ी, अपर उपनिरीक्षक विक्रम सिंह मेहता, थाना लमगड़ा सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण व सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारी के परिजन मौजूद रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *