अल्मोड़ा पुलिस परिवार ने सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों को ससम्मान दी भावभीनी विदाई।

एसएसपी महोदय ने फूल माला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर, प्रशस्ति पत्र व उपहार भेंट कर किया सम्मानित।

सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों की कार्यकुशलता व मधुर व्यवहार हेतु की गई सराहना।

अल्मोड़ा। श्री देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा पुलिस बल की उपस्थिति में 1- अपर उपनिरीक्षक श्री राजेन्द्र प्रसाद विश्वकर्मा 2- अपर उपनिरीक्षक अभिसूचना श्री गिरीश चन्द्र सिंह नयाल 3- अपर उपनिरीक्षक श्री अशोक कुमार (ऐच्छिक सेवानिवृत्ति) 4- अपर उपनिरीक्षक श्री सुभाष चन्द्र (ऐच्छिक सेवानिवृत्ति) के पुलिस विभाग से सेवानिवृत्ति के अवसर पर पुलिस लाईन अल्मोड़ा के सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारी द्वारा अपने सेवाकाल के अनुभवों को उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से साझा किया गया। एसएसपी महोदय द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारी के पुलिस विभाग में नियुक्त रहते हुए उनके अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, मेहनत, लगन व ईमानदारी से किये गये कार्यो की सराहना की गई और सेवानिवृत्त जीवन में अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने व स्वंय को व्यस्त रखते हुए अपने परिवार को समय देने हेतु प्रेरित किया गया। इसके उपरान्त उनको फूल माला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर, प्रशस्ति पत्र व उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

1- अपर उपनिरीक्षक श्री राजेन्द्र प्रसाद विश्वकर्मा 2- अपर उपनिरीक्षक अभिसूचना श्री गिरीश चन्द्र सिंह नयाल 3- अपर उपनिरीक्षक श्री अशोक कुमार 4- अपर उपनिरीक्षक श्री सुभाष चन्द्र के सेवानिवृत्त जीवन परिवार के साथ सुखद, शान्तिमय, स्वस्थ्य एवं दीर्घायु हों शुभकामनाएं देते हुए भावभीनी विदाई दी गई और अपेक्षा की गई कि भविष्य में भी हमेशा अपने को पुलिस परिवार का अभिन्न अंग मानकर अपना अनुभव व सहयोग पुलिस विभाग को प्रदान करते रहेंगे। चारों सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों को वाहन में बिठाकर ससम्मान विदाई दी गई।

सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारी का सेवा विवरण –
1- अपर उपनिरीक्षक श्री राजेन्द्र प्रसाद विश्वकर्मा द्वारा पुलिस विभाग में 36 वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी उत्तर प्रदेश, 47 वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश, जीआरपी मुरादाबाद, जनपद देहरादून, चंपावत, अल्मोड़ा में नियुक्त रहते हुए 40 वर्ष 1 माह की दीर्घकालीन सेवा प्रदान की गई।
2- अपर उपनिरीक्षक अभिसूचना श्री गिरीश चन्द्र सिंह नयाल द्वारा पुलिस विभाग में जनपद टास्क फोर्स पीलीभीत, जनपद नैनीताल, जनपद बागेश्वर, जनपद अल्मोड़ा में नियुक्त रहते हुए 40 वर्ष 5 माह 10 दिवस की दीर्घकालीन सेवा प्रदान की गई।
3- अपर उपनिरीक्षक श्री अशोक कुमार द्वारा पुलिस विभाग में मेरठ, मुरादाबाद, जनपद उधम सिंह नगर, नैनीताल, बागेश्वर, अल्मोड़ा में नियुक्त रहते हुए 29 वर्ष 8 माह 14 दिवस की सेवा प्रदान की गई।
4- अपर उपनिरीक्षक श्री सुभाष चन्द्र द्वारा पुलिस विभाग में 40 वाहिनी पीएसी हरिद्वार, जीआरपी, जनपद देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा में नियुक्त रहते हुए 30 वर्ष 1 माह 8 दिवस की सेवा प्रदान की गई।

विदाई समारोह का मंच संचालन अपर उ.नि. दामोदर कापड़ी द्वारा किया गया। विदाई समारोह के अवसर पर सीओ अल्मोड़ा श्री विमल प्रसाद, सीएफओ अल्मोड़ा श्री नरेन्द्र कुंवर, सीओ संचार श्री राजीव कुमार टम्टा सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण व सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारी के परिजन मौजूद रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *