त्योहार की खुशियां बांटने एकल बुजुर्गों के घर पहुंची अल्मोड़ा पुलिस।

होली की शुभकामनाएं देकर भरोसा दिलाया – हम हमेशा आपके साथ हैं।

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोड़के द्वारा त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत “ऑपरेशन भल छौ” के तहत एकल बुजुर्गों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त करते हुए उनके साथ त्योहार की खुशियाँ साझा करने के निर्देश दिए गए हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन में सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी महिला कोतवाली जानकी भण्डारी के नेतृत्व में महिला पुलिस टीम द्वारा “ऑपरेशन भल छौ” के तहत होली पर्व के अवसर पर समाज के प्रति संवेदनशीलता और सेवाभाव का परिचय देते हुए क्षेत्र के एकल व जरुरतमंद बुजुर्गों को होली की बधाईयां देकर उनकी कुशलक्षेम की जानकारी प्राप्त की गई।

साथ ही उन्हें बीट अधिकारी, महिला कोतवाली का संपर्क नंबर व हेल्पलाइन नंबर 112 की जानकारी देते हुए बताया गया कि आपको स्वास्थ्य या अन्य किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबरों पर जानकारी दें, पुलिस द्वारा आपको हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।

होली के पावन पर्व पर पुलिस टीम को अपने बीच पाकर वृद्धजन काफी प्रसन्न हुए और महिला जवानों को आशीर्वाद दिया।

अल्मोड़ा पुलिस की अपील:
अपने आस-पास के एकल बुजुर्गों का ध्यान रखें और उनके साथ त्योहार की खुशियाँ साझा करें।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *