कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस व ऑपरेशन स्माइल टीम ने गुमशुदा 14 वर्षीय नाबालिग बालिका को किया सकुशल बरामद।

अल्मोड़ा। दिनांक 26 फरवरी 2026 को अल्मोड़ा क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर दी कि उसकी नाबालिग पुत्री दिनांक 25 फरवरी 2026 को बिना बताए घर से कहीं चली गई है। जिस संबंध में कोतवाली अल्मोड़ा में मु.अ.सं. 20/2026 धारा 140(3) बीएनएस में गुमशुदगी पंजीकृत की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोड़के द्वारा मामले को तत्काल संज्ञान में लेकर प्रभारी निरीक्षक अल्मोड़ा व प्रभारी ऑपरेशन स्माइल को गुमशुदा नाबालिग बालिका को शीघ्र बरामद करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

जिस पर अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन में सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय व प्रभारी महिला कोतवाली/प्रभारी स्माइल टीम जानकी भण्डारी के नेतृत्व में अल्मोड़ा पुलिस टीम व ऑपरेशन स्माइल टीम ने नाबालिग बालिका की तलाश हेतु सुरागरसी-पतारसी करते हुए दिनांक 05 मार्च 2026 को उसे सकुशल बरामद कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

पुलिस टीम में:
● उ.नि. दिनेश परिहार, कोतवाली अल्मोड़ा (विवेचक)
● हेड कानि.कपिल राठी, स्माइल टीम
● हेड कानि. प्रकाश चन्द्र, स्माइल टीम
● म.कानि. तुलसी गोस्वामी, स्माइल टीम
● म.कानि. मंजू आर्या, स्माइल टीम शामिल रहे।

अल्मोड़ा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *