बिना सत्यापन किराएदार रखने पर 3 मकान मालिकों का कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने ₹30,000 का किया चालान।

अल्मोड़ा। बिना सत्यापन के किराएदार रखने पर 3 मकान मालिकों का चालान कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को जनपद में वृहद सत्यापन अभियान चलाकर संदिग्धों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए गए है।

जिस क्रम में आज गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में चौकी प्रभारी धारानौला आनन्द बल्लभ कश्मीरा द्वारा चौकी धारानौला क्षेत्रान्तर्गत सत्यापन अभियान चलाया गया। चैकिंग के दौरान बिना सत्यापन किराएदार रखने वाले 3 मकान मालिक के विरुद्ध धारा 83 पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही कर ₹30,000 रुपए का कोर्ट का चालान किया गया।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *