अल्मोड़ा पुलिस के थाना सल्ट ने गुमशुदा व्यक्ति को किया सकुशल बरामद, परिजनों ने पुलिस कार्यवाही को सराहा।

भिकियासैंण। सल्ट के आमधार निवासी एक व्यक्ति द्वारा दिनांक 06/09/2024 को अपने 34 वर्षीय पुत्र जो मानसिक रुप से अस्वस्थ है, घर से बिना बताये कहीं चले जाने के संबंध गुमशुदगी दर्ज करायी गई थी। इसी क्रम में थानाध्यक्ष सल्ट मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा जानकारी जुटाकर अथक प्रयास से गुमशुदा व्यक्ति को 24 घंटे के भीतर आज शुक्रवार को मौलेखाल सल्ट से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा पुलिस कार्यवाही की सराहना की गई।

सल्ट पुलिस टीम में –
1- अपर उपनिरीक्षक मोहन चंद्रा
2- अपर उपनिरीक्षक लखविंदर सिंह
3- कॉन्सटेबल 139 संजू कुमार शामिल रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *