अल्मोड़ा पुलिस के थाना चौखुटिया टीम ने पेश की मानवता की मिसाल, बेहोशी की हालत में मिला युवक, भेजा अस्पताल।
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा पुलिस के थाना चौखुटिया टीम ने एक बेहोश व्यक्ति को अपने निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। सोमवार को प्रातः एक व्यक्ति मासी क्षेत्र के भूमिया मन्दिर के पास सड़क पर मोटर साईकिल सहित घायल/बेहोशी की हालत में मिला।
चौकी प्रभारी मासी बृजमोहन भट्ट द्वारा अपनी निजी कार से उपचार हेतु सीएचसी चौखुटिया में दाख़िल किया गया। जहां दौराने उपचार घायल की पहचान रोहित ग्राम थापला चौकी मासी चौखुटिया के रुप में हुई। घायल के परिजनों को सूचित किया गया, परिजन अस्पताल पहुंच गए थे। घायल की स्थिति को देखते हुए चिकित्सक द्वारा हायर सेंटर रेफर किया गया।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण








