कैंटर में खुफिया केबिन बनाकर की जा रही थी लीसे की तस्करी, सतर्क चैकिंग से गिरफ्त में आए तस्कर, अल्मोड़ा पुलिस की थाना लमगड़ा पुलिस टीम को मिली कामयाबी, 175 टिन अवैध लीसे की खेप हुई बरामद।
अल्मोड़ा। श्री देवेन्द्र पींचा एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद के सभी थाना/चौकी प्रभारियों/एसओजी प्रभारी को वन सम्पदा, खनिज पदार्थ आदि की अवैध तस्करी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु दिए गए निर्देश के क्रम में थाना लमगड़ा पुलिस टीम को 175 टिन अवैध लीसा बरामद करने में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।

सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष राहुल राठी के नेतृत्व में आज मंगलवार को तड़के लमगड़ा पुलिस टीम द्वारा थाना गेट के पास चैकिंग के दौरान वाहन संख्या UK14CA1096 कैंटर को चैक किया तो कैंटर का डाला खाली पाया गया, परंतु डाले की कुल लंबाई व अंदर से खाली जगह की लंबाई में अंतर होने पर कैंटर के डाले को सघनता से चैक किया तो कैंटर के डाले में एक बंद चैंबर बना पाया गया। कैंटर के डाले के अंदर बने चैंबर में कुल 175 टिन व दो ड्रम लीसा बरामद हुआ। अवैध रुप से लीसा ले जाने पर कैंटर चालक व परिचालक को भारतीय वन अधिनियम के अंतर्गत गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध थाना लमगड़ा में मुकदमा FIR नंबर 35/24 धारा 26/42 भारतीय वन अधिनियम का मुकदमा पंजीकृत किया गया।
पूछताछ –
अभियुक्तों ने बताया कि यह लीसा काफलीखान दन्या के बसंत पाण्डे का है, जिसे उसके द्वारा काफलीखान से भरवाया गया और हमें हल्द्वानी पहुंचाने को कहा।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण –
1- कमल सिंह मेहता उम्र 32 वर्ष पुत्र गोपाल सिंह निवासी दल्लेख नेपाल हाला पता वाहन स्वामी का घर कैलाश चन्द्र जोशी डहरिया मुखानी हल्द्वानी।
2- दीवान राम उम्र 47 वर्ष पुत्र जोगा राम निवासी चिगेठी भनौली अल्मोड़ा।
लमगड़ा पुलिस टीम में –
1- थानाध्यक्ष लमगड़ा राहुल राठी
2- हेड कॉन्सटेबल श्री नरेंद्र यादव
3- हेड कॉन्सटेबल श्री देवराज सिंह
4- हेड कॉन्सटेबल श्री यशवंत सिंह
5- कॉन्सटेबल श्री केशव सिंह शामिल रहे।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण










