अल्मोड़ा पुलिस का नशे पर कड़ा प्रहार, 15.90 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर किए गिरफ्तार।

एसओजी/एनटीएफ व कोतवाली रानीखेत टीम ने बरामद की करीब पौने पाँच लाख की अवैध स्मैक।

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अल्मोड़ा द्वारा नशामुक्त देवभूमि (ड्रग फ्री उत्तराखंड) के अभियान व नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स की नीति अपनाकर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं अपराध नियंत्रण टीमों को नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए गए है।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत अशोक कुमार धनकड़ व प्रभारी एसओजी निरीक्षक भुवन जोशी के नेतृत्व में कोतवाली रानीखेत व एसओजी की सयुंक्त टीम द्वारा माता घटघटेश्वरी मंदिर द्वार पिलखोली (फल्दाकोट) के पास चैकिंग के दौरान स्कूटी संख्या UK02B3495 सवार दो युवकों अनिल कुमार व करन कुमार के कब्जे से क्रमशः 8.85 ग्राम व 7.05 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) कुल 15.9 ग्राम बरामद की गई।

स्कूटी को सीज कर, अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली रानीखेत में मु.अ.स.- 21/2025 धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट में एफआईआर पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

अभियुक्तगण स्मैक (हेरोइन) को अटरिया मोड रुद्रपुर से ला रहे थे, जिसे ऊंचे दामों पर बेच कर मुनाफा कमाने के फिराक में थे।

अभियुक्तों का नाम व पता —

1- अनिल कुमार उम्र- 21 वर्ष पुत्र जगदीश राम, निवासी- घटवगड़ वार्ड स्टेशन रोड़ कस्बा बागेश्वर, जिला- बागेश्वर

2- करन कुमार उम्र- 25 वर्ष पुत्र रंजीत प्रसाद, निवासी- घटवगड़ वार्ड स्टेशन रोड़ कस्बा बागेश्वर, जिला- बागेश्वर

आपराधिक इतिहास में —

अभियुक्त अनिल कुमार के विरुद्ध कोतवाली बागेश्वर में मु.अ.स.- 36/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज है।

बरामदगी में —

15.09 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन)

कीमत —

4,77,000/- रुपए

कोतवाली रानीखेत व एसओजी पुलिस टीम में —

1- अपर उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र कोतवाली रानीखेत

2- हे.कानि. भुवनेश्वर कुमार कोतवाली रानीखेत

3- कानि. कैलाश पाण्डे कोतवाली रानीखेत

4- कानि. राजेश भट्ट एसओजी अल्मोड़ा

5- कानि. राकेश भट्ट एसओजी अल्मोड़ा

6- कानि. हरीश प्रसाद एसओजी अल्मोड़ा शामिल रहे।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *