राजकीय महाविद्यालय भतरौंजखान में शिक्षक–अभिभावक संघ व भूतपूर्व छात्र परिषद का हुआ गठन।

भिकियासैंण/भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। राजकीय महाविद्यालय भतरौंजखान में प्रभारी प्राचार्य डॉ. अजय कुमार के मार्गदर्शन में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भूतपूर्व छात्र परिषद एवं शिक्षक–अभिभावक संघ का गठन किया गया। इसके साथ ही विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा एक दिवसीय शिविर का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम प्रभारी डॉ. पूनम द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. अजय कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्राओं ने समारोह की शुरुआत सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से की।

सबसे पहले भूतपूर्व छात्र परिषद की संयोजक डॉ. रुपा यादव ने परिषद का गठन किया और चयनित पदाधिकारियों को सम्मानित कर उनका आभार व्यक्त किया। इसके बाद शिक्षक–अभिभावक संघ की संयोजक डॉ. पूनम ने उपस्थित अभिभावकों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने संघ के गठन का उद्देश्य बताते हुए महाविद्यालय के विकास में अभिभावकों के सहयोग की अपेक्षा जताई।

अभिभावकों की सर्वसम्मति से शिक्षक–अभिभावक संघ के पदाधिकारियों का चयन किया गया, जिसमें अध्यक्ष – सूर्य देव, कोषाध्यक्ष – कमलेश कुमार, सचिव – डॉ. पूनम चुने गए।

प्रभारी प्राचार्य डॉ. अजय कुमार ने सभी चयनित पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए महाविद्यालय के विकास में उनके योगदान की आशा व्यक्त की।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक डॉ. रुपा यादव, डॉ. रविन्द्र, डॉ. केतकी तारा कुंम्मया, सुनीता भट्ट, कार्यक्रम प्रभारी डॉ. पूनम तथा छात्र–छात्राएं उपस्थित रहे।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *