डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में वाणिज्य विभाग के तत्वावधान में उत्तराखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के विषय में किया गया जागरुकता कार्यक्रम।

भिकियासैंण। डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में वाणिज्य विभाग के तत्वावधान में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके अंतर्गत महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री मेधावी छात्र पुरस्कार योजना, मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना आदि के बारे में जागरुक किया गया।

साथ ही विभाग द्वारा “डिजिटल मार्केटिंग में करियर के अवसर” विषय पर प्रस्तुतिकरण प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें हिमानी मनराल ने प्रथम स्थान, कविता जोशी ने द्वितीय व गोविंद रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल की भूमिका में डॉ. इला बिष्ट, डॉ. दीपा लोहनी व डॉ. सुभाष चंद्र रहे। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. दयाकृष्ण की अध्यक्षता में वाणिज्य विभाग के प्राध्यापक डॉ. गौरव कुमार व डॉ. राजीव कुमार द्वारा संचालित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय स्टॉफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *