डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में “समान नागरिक संहिता नियमावली उत्तराखंड 2025” विषय पर जागरुकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

भिकियासैंण। डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में यूसीसी नियमावली विषय पर जागरुक किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शर्मिला सक्सेना की अध्यक्षता में महाविद्यालय के यूसीसी नोडल अधिकारी डॉ. विश्वनाथ पांडे द्वारा “समान नागरिक संहिता नियमावली उत्तराखंड 2025” विषय पर प्राध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं के लिए एक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. शर्मिला सक्सेना, कार्यक्रम की मुख्य वक्ता हेमा पांडे पीएलवी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व महाविद्यालय स्टॉफ द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। तत्पश्चात यूसीसी नोडल डॉ. विश्वनाथ पांडे ने सभी का स्वागत करते हुए यूसीसी की संक्षिप्त जानकारी दी। तत्पश्चात कार्यक्रम की मुख्य वक्ता हेमा पांडे ने यूसीसी नियमावली पर विस्तृत रुप से प्रकाश डाला। महाविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग प्रभारी डॉ. साबिर हुसैन ने यूसीसी के मुख्य प्रावधानों पर चर्चा की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. शर्मिला सक्सेना ने महाविद्यालय स्टॉफ एवं छात्र-छात्राओं को यूसीसी रजिस्ट्रेशन के विषय में जानकारी दी। अंत में यूसीसी नोडल अधिकारी डॉ. विश्वनाथ पांडे द्वारा सभी का धन्यवाद किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में इतिहास विभाग प्रभारी डॉ. दीपा लोहनी का विशेष सहयोग रहा। उक्त कार्यशाला में डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. गौरव कुमार, डॉ. साबिर हुसैन, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. परितोष उप्रेती, विरेंद्र राम, शेर सिंह, गौरव कुमार, प्रदीप कुमार सहित समस्त महाविद्यालय परिवार एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *