क्षेत्र में तेज बारिश के चलते रोड के ऊपर से पत्थर गिरने से एक बुजुर्ग गंभीर रुप से हुए घायल।

भिकियासैंण। क्षेत्र में दो दिन से मूसलाधार बारिश होने से आज मंगलवार करीब शाम 5 बजे भिकियासैंण-बासोट मोटर मार्ग के पनपोला से मात्र 2 किलोमीटर की दूरी पर पीपलगाँव निवासी फकीर सिंह उम्र 63 वर्ष के ऊपर पहाड़ी से पत्थर आ गिरे, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए।

स्थानीय नगर पंचायत भिकियासैंण के नगर पंचायत अध्यक्ष दीपक बिष्ट, नीरज बिष्ट, वार्ड सदस्य संजय बंगारी, भावेश बिष्ट व अन्य लोगों को जैसे ही सूचना मिली तो वें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायल बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण के चिकित्सकों द्वारा हड्डी रोग विशेषज्ञ नहीं होने प्राथमिक उपचार कर 108 से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

मालूम हों, कि विकासखंड सल्ट, स्याल्दे, भिकियासैंण के अस्पतालों में हड्डी रोग विशेषज्ञ नहीं होने से आज ऐसे हालात उत्पन्न हो रहे है कि यहां के क्षेत्रवासियों को अन्य शहरों में जाना पड़ रहा है। सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *