ककलासौं महोत्सव 2026: सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का अभिनव प्रयास, बैठक में तैयारियों पर जोर।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। लोगों को अपनी जड़ों से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले ककलासौं महोत्सव-2026 को सफल बनाने के लिए राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय बासोट में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में ककलासौं महोत्सव के संरक्षक सुप्रसिद्ध लोकगायक एवं गीतकार शिवदत्त पन्त तथा संयोजक आनंद सिंह कड़ाकोटी ने शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों हरीश खुल्वै, जगतपाल सिंह, श्री श्री 1008 दर्शन गिरी महाराज, शिवदत्त पन्त, आनंद सिंह कड़ाकोटी, जिला पंचायत सदस्य मोहनरी नीमा कड़ाकोटी तथा ग्राम प्रधान बिनोली कृष्णा देवी द्वारा ज्ञान की अधिष्ठात्री माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्पण के साथ किया गया।

मंचासीन अतिथियों के स्वागत के साथ ही सभी प्रबुद्धजनों की गरिमामयी उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त किया गया। महोत्सव-2026 के संयोजक आनंद सिंह कड़ाकोटी ने आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए सभी से इसे सफल बनाने का आह्वान किया।

संरक्षक शिवदत्त पन्त ने बताया कि 30 एवं 31 मई 2026 को पहली बार अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज चौनलिया में आयोजित होने वाला यह महोत्सव ककलासौं क्षेत्र के लिए एक अभिनव पहल है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से क्षेत्र को नई पहचान दिलाने के साथ स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान किया जाएगा। साथ ही क्षेत्र के बच्चों से सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भाग लेने का आह्वान किया गया।

उन्होंने ककलासौं क्षेत्र के सभी लोगों से एकजुट होकर तन, मन, धन और जन से सहयोग करने की अपील की। बैठक में उपस्थित पूर्व प्रधान बिनोली तारा, आर्या, पूर्व सैनिक हरीश चन्द्र सिंह डंगवाल, श्री श्री 1008 दर्शन गिरी महाराज, ग्राम प्रधान सीम भुवन सिंह जमनाल, ग्राम प्रधान बिनोली कृष्णा देवी, पूर्व प्रधान सीम ललित जमनाल, सामाजिक कार्यकर्ता जगतपाल सिंह, दिगपाल सिंह नेगी, प्रेम प्रकाश, अभिनंदन नेगी, रामदत्त उप्रेती, आनंद बल्लभ गड़ाकोटी एवं हरीश चन्द्र खुल्वै ने महोत्सव को सफल बनाने हेतु अपने विचार व्यक्त करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।

सभी वक्ताओं ने इस आयोजन को सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।

समापन पर जिला पंचायत सदस्य नीमा कड़ाकोटी ने सभी की गरिमामयी उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त करते हुए महोत्सव को सफल बनाने हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक की अध्यक्षता हरीश चन्द्र खुल्वै एवं संचालन स्थानीय संयोजक कृपाल सिंह शीला ने किया।

बैठक में महिपाल सिंह कड़ाकोटी, दर्शन सिंह पटवाल, महेश चन्द्र पपनै, ग्राम प्रधान बासोट शिवानी भण्डारी, भगवत सिंह, बलवन्त गिरी, चन्दन सिंह, जीवन सिंह नेगी, रुप सिंह कड़ाकोटी, बचन सिंह जमनाल, हिम्मत सिंह जमनाल एवं सुरेन्द्र सिंह रौतेला की सक्रिय भागीदारी रही।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *