पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष बने आनन्द कड़ाकोटी, लोंगो ने दी ढेर सारी बधाईयां।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा) भिकियासैंण ब्लॉक इकाई की बैठक का आयोजन किया गया। आयोजित बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी के लिए आनंद सिंह कड़ाकोटी अध्यक्ष, हिम्मत सिंह अधिकारी उपाध्यक्ष, कैप्टन जसवंत सिंह कोषाध्यक्ष, गोपाल सिंह सचिव, गिरधर सिंह रावत मीडिया प्रभारी, पुष्पा देवी महिला कोर्डिनेटर, मंजू कड़ाकोटी सह कोर्डिनेटर, कैप्टन राजे सिंह संरक्षक चुने गए। सभी पदाधिकारियों व उनके शुभचिन्तकों ने नव नियुक्त श्री कड़ाकोटी को ढेर सारी बधाई के साथ उज्जवल भविष्य की कामना की है।

इस मौके पर भवान सिंह रावत, सुरेश लखचौरा, रमेश नाथ, खुशाल नेगी, मोहनसिंह, धर्मानंद रिखाड़ी, लालसिंह, जगत सिंह, मोहन लाल, सरस्वती देवी आदि कई संगठन के लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *