पूर्व सैनिक आनंद कड़ाकोटी को कमांडिंग इन चीफ, मध्य कमान ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ, मध्य कमान लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेन गुप्ता, यूवाईएसएम, एवीएसएम, वाईएसएम, चीफ ऑफ सेंट्रल कमान लखनऊ ने देहरादून में आयोजित अलंकरण समारोह में भारतीय सेना के पूर्व सैनिक एवं पूर्व सैनिक संगठन भिकियासैंण के ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह कड़ाकोटी को सेवानिवृत्ति के बाद समाज में उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

आनंद सिंह कड़ाकोटी के सम्मानित होने पर पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारियों ने खुशी जताते हुए इसे क्षेत्र का गौरव बताया है। क्षेत्र के सभी राजनीतिक संगठनों व शुभचिंतकों ने उन्हें ढेरों बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

मालूम हो कि आनंद सिंह कड़ाकोटी मूल रुप से विकासखंड भिकियासैंण के ग्राम हरनोली के निवासी हैं।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *