क्षेत्र में गौ रक्षा करने वाले आनन्द सिंह असवाल का हुआ निधन।

भिकियासैंण। क्षेत्र में गौ रक्षा करने वाले आंनद सिंह असवाल (75 वर्ष) के निधन पर क्षेत्र में शोक छाया हुआ है। निराश्रित गौवंश को संरक्षण देने हेतु थापला ग्राम पंचायत के साजक स्थान पर अपनी जमीन पर गौशाला निर्माण कर अपनी पत्नी के साथ अनेकों गौवंश को संरक्षण देने वाले आनंद सिंह असवाल पिछले कुछ समय से बीमार थे, जिन्हें परिजनों द्वारा इलाज के लिए हल्द्वानी, दिल्ली और फरीदाबाद के अस्पतालों में ले जाया गया, लेकिन स्थिति बिगड़ती गई। विगत दिवस उन्होंने अपने निवास ग्राम थापला में अंतिम सांस ली। आज उनके निवास स्थान से अंतिम यात्रा में अनेकों लोग शामिल हुए और भिकियासैंण रामगंगा के त्रिवेणी घाट पर पंचतत्वों को समर्पित कर दिया गया। श्रद्धांजलि देने वालों में भूपेश नैलवाल, पूरन नैलवाल, शंकर फुलारा, पूरन रावत, बाला दत्त शर्मा, लीला बिष्ट, जगत सिंह, डॉ. मुकेश गुप्ता, ललित जोशी, चंद्रशेखर, हरीश पुजारी, गौरी दत्त, मोहन सिंह, नीरज बिष्ट, नंदन सिंह रावत, प्रहलाद सिंह व उनके अनेकों मित्र, परिचित शामिल रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *