परिजनों से नाराज होकर रुद्रपुर से अल्मोड़ा पहुंची नाबालिग बालिका को चौकी धारानौला पुलिस ने किया परिजनों के सुपुर्द।

अल्मोड़ा। चौकी धारानौला पुलिस को एक नाबालिग बालिका अकेली धारानौला बाजार में काफी समय से इधर – उधर घूमती दिखाई दी। जिस पर उससे पूछताछ करने पर उसने स्वयं का मझलिया, थाना अमरिया, जिला पीलीभीत, यूपी का होना बताया तथा वर्तमान में रुद्रपुर अपने दीदी के घर पर रहने जहां से नाराज होकर अल्मोड़ा आना बताया गया।

चौकी धारानौला पुलिस द्वारा उसके परिजनों से संपर्क कर उन्हें जानकारी दी गई तथा बालिका के परिजन (दीदी व जीजा) के रुद्रपुर से अल्मोड़ा आने पर बालिका को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया। बालिका के दीदी और जीजा ने बताया कि इसके अचानक घर से चले जाने पर वह काफी परेशान हो गए थे। सकुशल मिलने पर उन्होंने अल्मोड़ा पुलिस की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *