नमसा योजनान्तर्गत पशु चिकित्सालय स्याल्दे में बांटी पशुपालन किट।

भिकियासैंण/स्याल्दे। विकास खंड में राजकीय पशु चिकित्सालय स्याल्दे के नमसा योजनान्तर्गत लाभान्वितों को पशु पालन किट वितरण की गई। पशु चिकित्सक डी. एस. मर्तोलिया ने बताया कि जिला अधिकारी व जिला विकास अधिकारी द्वारा वर्तमान में ग्राम कफलगांव के 9 काश्तकार चयनित हुए हैं, जिन्हें विभाग द्वारा 30 हजार रुपए की धनराशि से दुधारु पशु खरीददारी की जाएगी, जिससे लाभान्वितों को पचास प्रतिशत स्वयं भुगतान करना होगा। विभाग द्वारा तीन वर्ष का पशु बीमा योजना का प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।

इसके अलावा विभाग द्वारा सभी लाभान्वितों को पशु आहार किट, सेंटीमेंट्स, डी वार्मिंग दवाईयां, ड्रम आदि का वितरण किया गया। प्रभारी पशु चिकित्सक डी. एस. मर्तोलिया ने कहा कृषि विभाग द्वारा पशु चिकित्सालय को धनराशि उपलब्ध की जाती है, जिसे पशु चिकित्सालय द्वारा लाभान्वितों को वितरण किया जाता हैं। कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी ने विकसित भारत यात्रा, जन धन योजना, अटल ज्योति योजना, कृषि विभाग द्वारा सभी योजनाओं के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। तत्पश्चात कार्यक्रम में सभी लोगों ने विकसित भारत यात्रा में शामिल रहकर प्रतिज्ञा भी ली। कार्यक्रम में सल्ट विधायक महेश जीना ने केन्द्र व राज्य की कई जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्रामवासियों के साथ साझा कर क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक लाभ लेने को कहा।

इस मौके पर विधायक महेश जीना, खण्ड विकास अधिकारी भीम सिंह नेगी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष कुन्दन लाल, प्रभारी पशु चिकित्सक डी. एस. मर्तोलिया, जिला महामंत्री पूरन रजवार, जिला पंचायत सदस्य प्रवीण कुमार, प्रधान कफलगांव कैलाश आर्या, अशोक तिवारी, सुरेन्द्र सिंह, रंजीत मेहरा, देवेन्द्र बंगारी, राधा रमन उप्रेती, महेंद्र पटवाल आदि लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *