एएनएम भानू देवी हुई सेवानिवृत्त, 36 साल के कार्यकाल की हुई खूब सराहना।

भिकियासैंण। अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भतरौंजखान में कार्यरत एएनएम भानूदेवी सेवानिवृत्त हो गई है। उनकी सेवानिवृत्त पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण व अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भतरौंजखान में उन्हें गर्मजोशी से समस्त स्टॉफ ने भावभीनी विदाई देकर स्मृति चिन्ह भेंट कर उनकी उज्जवल भविष्य की कामना की।
श्रीमती भानू देवी ने अल्मोड़ा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जैंती, भिकियासैंण के सिनार उपकेन्द के साथ ही अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भतरौंजखान में ईमानदारी से सेवा दी। उनकी 36 साल की सेवा काफी सराहनीय रही। उनके कार्यकाल की साधन सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश पंत भतरौंजखान ने खूब सराहना कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस मौके पर डॉक्टर विवेक पंत, एनसी जोशी, नवल किशोर जोशी, पूर्व साधन सहकारी समिति अध्यक्ष प्रकाश पंत, जयन्ती जोशी, गौरव उप्रेती, अशोक कुमार, दीपा मावड़ी, पुष्पा भैसोड़ा, भगवती नेगी, अंकिता, किरन वर्मा, हीरा रावत आदि मौजूद थे।



