भाजपा भिकियासैंण मंडल में विभिन्न मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। भारतीय जनता पार्टी जिला रानीखेत के अंतर्गत भिकियासैंण मंडल में विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा जिला अध्यक्ष घनश्याम भट्ट की सहमति एवं सभी मोर्चा अध्यक्षों से परामर्श के उपरांत की गई।

भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रेम रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि भिकियासैंण मंडल में युवा मोर्चा की जिम्मेदारी उमेश रावत को सौंपी गई है। महिला मोर्चा अध्यक्ष के रुप में कविता मनराल को नियुक्त किया गया है। किसान मोर्चा की कमान पूरन सिंह भाकुनी को दी गई है। वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा का अध्यक्ष विरेंद्र भंडारी तथा अनुसूचित जाति मोर्चा का अध्यक्ष गणेश कुमार को बनाया गया है। अल्पसंख्यक मोर्चा के पद पर फिलहाल कोई नियुक्ति नहीं की गई है।

पार्टी नेतृत्व ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत करने और सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपेक्षा जताई है। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने सभी नव नियुक्त मोर्चा अध्यक्षों को 77वें गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *