भिकियासैंण में वार्षिक शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी एवं शिक्षक विदाई समारोह का हुआ आयोजन।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन की ओर से शिक्षक भवन, भिकियासैंण में वार्षिक शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी एवं विगत वर्षों में सेवानिवृत्त ब्लॉक इकाई भिकियासैंण के शिक्षकों का विदाई समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भिकियासैंण नगर पंचायत अध्यक्ष दीपक बिष्ट रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रुप में जिला शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि नीरज लोहनी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्यपाल राजोरिया ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात आगंतुकों का माल्यार्पण एवं बैज अलंकरण किया गया।

गोष्ठी के दौरान वक्ताओं ने शैक्षिक संवर्धन से संबंधित अपने विचार साझा किए तथा शिक्षा के उन्नयन में आ रही विभिन्न समस्याओं एवं उनके समाधान को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए।

मुख्य अतिथि दीपक बिष्ट ने शिक्षकों की समस्याओं के समाधान हेतु हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया तथा शिक्षक भवन से संबंधित व्यवस्थाओं को अपने स्तर से पूर्ण कराने की बात कही।

कार्यक्रम का संचालन भावना ठाकुर एवं भुवनेश कुमार द्वारा संयुक्त रुप से किया गया।

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष गौरव रावत, ज्ञान सिंह रावत, विनोद पांडे, प्रेम प्रकाश जोशी, उत्तराखंड शिक्षक संगठन ताड़ीखेत के ब्लॉक अध्यक्ष मनोज पाठक, मंत्री दिनेश भंडारी, जिला अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षा संघ किशोर जोशी, गणेश ध्यानी, रघुवीर फर्त्याल, ब्लॉक संरक्षक भिकियासैंण राजेन्द्र घुघत्याल, विरेंद्र रावत, महेश चंद्रा, नीलम मावड़ी, भगवती मावड़ी, ममता रावत, अमित कुमार, मनोरमा ध्यानी, दिनेश चौहान, पंकज सागर, बिशन सिंह रावत, गोपाल सिंह असवाल, मणिका पाठक सहित ब्लॉक भिकियासैंण के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *