राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय देवायल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय देवायल में धूमधाम से वार्षिकोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कंचन रावत और एसडीएम रिंकू बिष्ट द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। बच्चों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में भाजपा मंडल अध्यक्ष सुजीत चौधरी, रानीखेत जिला मंत्री भाजपा विक्रम बिष्ट, सामाजिक कार्यकर्ता संजय सत्यबली, डॉ. जीवन रावत, ग्राम प्रधान देवायल रमेश कुमार, ग्राम प्रधान तल्ली पोखरी प्रतिनिधि कीर्ति वल्लभ, ग्राम प्रधान मल्ली पोखरी प्रतिनिधि हरीश सिंह रावत, डी.के. खर्कवाल, कैलाश घिल्डियाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विभिन्न गाँवों से बड़ी संख्या में अभिभावक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
वार्षिकोत्सव में बच्चों द्वारा अनेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण लघु रामायण, नशे के दुष्प्रभावों पर आधारित नाटक तथा उत्तराखंड की संस्कृति को दर्शाते सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे।
प्रधानाध्यापक नागेंद्र चौहान ने विद्यालय की प्रगति आख्या प्रस्तुत की। इस अवसर पर छह विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। अनुज, शौर्य और प्रिया का मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी छात्रवृत्ति योजना में चयन हुआ। दृश्यव्य रावत ने निपुण विद्यार्थी परीक्षा में जनपद स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। शौर्य बोरा ने राज्य स्तर पर खो-खो प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। वहीं, जनपद स्तर पर कबड्डी प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाएं इशु और प्रियांशी को भी पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में भोजन माताओं कमला देवी और चंद्रा देवी को सम्मानित किया गया। बच्चों के कार्यक्रमों में सहयोग करने वाली मेघा को भी प्रधानाध्यापक द्वारा पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में रुपा भट्ट, मदन ध्यानी, वत्सला चौहान, सीमा रावत, पूजा रावत, नीमा रावत, सुनील मनराल, कुमुद जोशी, मीनाक्षी शर्मा, विकास कुमार, जीवन सिंह लाला, ठाकुर सिंह, जगदीश चंद्र, हरीश सिंह और नवीन देशवाल का विशेष योगदान रहा।
खंड शिक्षा अधिकारी हरेंद्र शाह ने कार्यक्रम की सफलता पर विद्यालय परिवार को बधाई दी। वहीं मुख्य अतिथि एसडीएम रिंकू बिष्ट और ब्लॉक प्रमुख कंचन रावत ने बच्चों की प्रस्तुतियों की विशेष सराहना की।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल




















