राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय बासोट में वार्षिकोत्सव-2026 का आयोजन।

कक्षा-5 के छात्रों का विदाई समारोह, रंगारंग कार्यक्रमों से सजा आयोजन।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय बासोट में कक्षा-5 के बच्चों का विदाई समारोह एवं विद्यालय का वार्षिकोत्सव-2026 भव्य रुप से आयोजित किया गया।

इस अवसर पर आमंत्रित मुख्य अतिथि जमन सिंह नेगी (सेवानिवृत्त प्र.अ.), विशिष्ट अतिथि नंदकिशोर उप्रेती तथा मंचस्थ अतिथियों में अध्यक्ष वि.प्र.स. भावना देवी, उपाध्यक्ष वि.प्र.स. दीपा देवी, सदस्य वि.प्र.स. रीता देवी एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक डी.एस. गिरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्पण के साथ किया गया।

इसके उपरांत तनु, रक्षिता, गायत्री, भूमिका, सौम्या एवं गीता कुमारी द्वारा सरस्वती वंदना “हे शारदे माँ, हे शारदे माँ, अज्ञानता से हमें तार दे माँ” प्रस्तुत की गई। तत्पश्चात तनु, रक्षिता, गायत्री एवं भूमिका द्वारा स्वागत गीत “आज कितना सुहावन, समय आज है” सुंदर लय के साथ प्रस्तुत किया गया।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक डी.एस. गिरी ने सभी मंचस्थ अतिथियों एवं उपस्थित अभिभावकों का स्वागत किया तथा बच्चों का परीक्षाफल घोषित करते हुए कक्षा-5 उत्तीर्ण विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रिन्स नेगी, भगीरथ प्रकाश, दीपक देशवाल एवं सौम्या ने अपने विचार व्यक्त करते हुए विदाई समारोह के आयोजन के लिए जूनियर सहपाठियों एवं गुरुजनों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने शिक्षकों की सराहना करते हुए विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन करने का संकल्प लिया।

जूनियर छात्र मोहित एवं आरुष ने अपने सीनियर साथियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान खुशी, गायत्री, दीपिका, तनिष्का, अक्षिता एवं प्राची ने कुमाउनी गीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

इसके उपरांत विद्यालय के संरक्षक नंदकिशोर उप्रेती ने कक्षा-5 उत्तीर्ण विद्यार्थियों सौम्या, खुशी, प्रिन्स नेगी, दीपक देशवाल, भगीरथ प्रकाश, रक्षिता, तनु, गीता कुमारी, तनिष्ठा एवं हर्षित कड़ाकोटी को शुभकामनाएं देते हुए जीवन में सफलता के लिए परिश्रम करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर भावना देवी, दीपा देवी एवं रीता देवी ने भी सभी बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय की शिक्षिका ज्योति गोस्वामी एवं शिक्षक ताजदार अंसारी ने विद्यार्थियों को मेहनत एवं अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी तथा उनके व्यवहार की सराहना की।

मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक जमन सिंह नेगी ने विद्यार्थियों को समय का सदुपयोग करने एवं अच्छी पुस्तकों के अध्ययन से जीवन को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया।

इस आयोजन में जानकी, आदि कुमार, मानस, आदित्य, दृष्टि, नितिन, आर्यन, हर्षित एवं करण कुमार ने सक्रिय प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का संचालन कृपाल सिंह शीला द्वारा किया गया। उन्होंने सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं बच्चों का आभार व्यक्त करते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अंत में बच्चों को परीक्षाफल वितरण, पुरस्कार प्रदान करने तथा विद्यालय से विदाई ले रहे विद्यार्थियों को उपहार भेंट करने के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।

कार्यक्रम में अभिभावकों में रामदत्त उप्रेती, बीना देवी, दीपा देवी, निर्मला देवी, सविता देवी, आभा देवी, भावना देवी, हेमा देवी, रीना देवी, ललिता देवी, नीमा देवी के साथ प्रधानाध्यापिका मणिका पाठक, शिक्षक सुरेश कुमार, अनुप रावत, भोजनमाता पुष्पा देवी, ज्योति देवी, आँगनबाड़ी कार्यकर्त्री देवन्ती देवी, सन्तोषी देवी आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *